Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind:जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन :-                                            Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind

हाल ही में जल जीवन मिशन चर्चा में रहा आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की जल जीवन मिशन क्या है? जल जीवन मिशन की आवश्यकता क्यों हुई? यह चर्चा में क्यों रहा? इस मिशन के बारे में विस्तार से जानेंगे इसके साथ साथ हम जानेंगे इससे संबंधित मंत्रालय और विभाग क्या क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इस योजना का महत्व क्या है? और इस योजना से क्या-क्या लाभ हैं?  इस योजना से संबंधित समस्त जानकारी को हम इस आर्टिकल में जानेंगे तो चलिए देखते हैं क्या है?  “जल जीवन मिशन” |                                                                                                       Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind

 

Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind

जल जीवन मिशन की  आवश्यकता क्यों :-

  •  भारत का प्रमुख जलाशयों का जल स्तर 21% तक गिर चुका है |
  •  54% भूजल स्तर भी गिर चुका है |
  •  लगभग 600 मिलियन लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं |
  • World Resources Institute  2018 के  अनुसार 40% थर्मल स्टेशन बंद होने के कगार पर हैं |

 

 चर्चा में क्यों :-                          Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind

  1.  अभी हाल ही में असम राज्य में अन्य राज्यों से वापस आने वाले युवाओं को जल जीवन मिशन की कार्यान्वयन में शामिल करने का फैसला किया है |
  2.  वित्त वर्ष 2020 – 21 की पिछली तिमाही अप्रैल 2020 से जून 2020 के दौरान देशभर में ग्रामीण इलाकों से 19 लाख परिवारों को कोविड-19 महामारी, लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध के बावजूद नल का जल कनेक्शन प्रदान किया गया है |
  3.  साथ ही केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत बिहार में 1832 करोंड़ रुपए और असम को 1407  करोंड़ रुपए आवंटित किया है |

 मिशन क्या है :-

जल जीवन मिशन के तहत वर्षा के निम्नलिखित कार्य किये जायेंगे –

  • पानी को रोकने
  • समुद्री पानी
  • माइक्रो इरिगेशन
  • पानी बचाने का अभियान
  • सामान्य नागरिक सजग हैं
  • बच्चों को पानी के महत्व की शिक्षा दी जा रही है,

Jal Jeevan Mission Guidelines in Hind

 मिशन के बारे में :-

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 अगस्त 2019 को 73 में स्वतंत्रता दिवस  के मौके पर जल जीवन मिशन की घोषणा की गई थी |   इस मिशन का लक्ष्य 2024 तक देश के सभी घरों में अच्छी गुणवत्ता का पेयजल  जल उपलब्ध कराना है | इसे प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा 3.6 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी | वर्तमान बजट में  इस योजना को 11,500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं | पिछले बजट में आवंटित 10,000 करोड़ों रुपए से 15% अधिक की वृद्धि की गई है |

इस अभियान के तहत हर घर में पाइप के द्वारा पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है |जल जीवन मिशन में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी |

 जल जीवन मिशन से संबंधित मंत्रालय एवं विभाग :-

जल जीवन मिशन जल शक्ति मंत्रालय की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा क्रियान्वित एक महत्वाकांक्षी परियोजना है |

जल जीवन मिशन के उद्देश्य:-

  •  जल जीवन मिशन 2024 तक कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण घर में प्रति व्यक्ति                    प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति  करने की परिकल्पना करता है |
  •  यह योजना देश भर मेंस्थायी  जल आपूर्ति प्रबंधन के अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य सभी योजनाओं को समाहित करेंगे |
  •  इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संग्रह , भूजल वापसी और घर से निकले निकलने वाले अपशिष्ट जल को खेतों में प्रयोग करने से संबंधित स्थानीय अवसंरचना  का निर्माण करना है
  •  इसके अंतर्गत जल संरक्षण के अनेक कार्य किए जाएंगे जैसे – छोटे सिंचाई , अपशिष्ट जल को खेती में डालना और जल स्रोतों को टिकाऊ बनाना |
  •  सतत जलापूर्ति के लक्ष्य को पाने के लिए जल जीवन अभियान में अन्य केंद्रीय और राज्य योजनाएं समाहित की जाएंगी |

 जल जीवन मिशन योजना का महत्व:-

भारत में विश्व की 16% जनसंख्या रहती है परंतु मृदु जल के स्रोत यहां पर 4% ही हैं भूजल का स्तर घटता जा रहा है ,पानी का अत्यधिक दोहन हो रहा है ,पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है., जलवायु परिवर्तन देखा जा रहा है,  इन सब कारणों से पेयजल की उपलब्धता एक समस्या बनी हुई है |

अतः जल जीवन अभियान में मुख्य ध्यान स्थायी जल  स्तर पर पानी की मांग और आपूर्ति का समेकित प्रबंधन करने पर दिया जाएगा |

 जल जीवन मिशन के लाभ:-

  1.     घर घर में नल के द्वारा पानी की आपूर्ति
  2.     स्वच्छ एवं पेयजल
  3.     भूजल का स्तर ऊंचा ऊपर लाना
  4.      स्थानीय और संरचना को बेहतर बनाना
  5.     जल से होने वाले रोगों में कमी
  6.     जल बर्बादी में कमी

 

 फंडिंग पैटर्न :-                           Guidelines in Hindi Jal Jeevan Mission

केंद्र और राज्यों के बीच फंड शेयरिंग पैटर्न हिमालय और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 अन्य राज्यों के लिए 50:50 और केंद्र शासित राज्यों के लिए 100% है |

केंद्र सरकार ने इस मिशन के परिचालन के लिए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए हैं:-

इसके कार्यान्वयन के लिए निम्नलिखित संस्थागत व्यवस्था प्रस्तावित की गई है-

  1. केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (NJJM)
  2. राज्य स्तर पर राज्य जल और स्वच्छता मिशन (EWSM)
  3. जिला स्तर पर जिला जल और स्वच्छता मिशन (DWSM)
  4. ग्राम स्तर पर ग्राम जल स्वच्छता समिति (VWSC)

प्रत्येक गांव 1 “ग्राम कार्य योजना” (VAP) तैयार करेगा जिसमें 3 घटक होंगे –

  1. जल स्रोत और उसका रखरखाव
  2. पानी की आपूर्ति
  3.  ग्रेयवाटर  घरेलू अपशिष्ट जल )प्रबंधन

 

                                                                    Guidelines in Hindi Jal Jeevan Mission

 

क्या आपने इसे अभी नहीं पढ़ा | जरुर पढ़े –

11-august-2020-current-affairs:करंट अफेयर्स 2020-Read here 

10 -august-2020-current-affairs:करंट अफेयर्स 2020-Read here 

07 -august-2020-current-affairs:करंट अफेयर्स 2020-Read here 

New education policy क्या है –Read here 

क्या आप सभी को बुक्स की पीडीऍफ़ चाहिए as like -NCRT  all books ,ntpc ,railway ,bank , maths  chapter wise प्रैक्टिस सेट ,all subject प्रैक्टिस सेट upsc …etc exam से related 1000+ पीडीऍफ़ बुक बिलकुल फ्री आप यहाँ से मेरे telegram चैनल पर जा कर download कर सकते है | download here 

 

आशा है आप सभी लोगों को मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा यह आर्टिकल आप सभी लोग के एग्जाम से एग्जाम के लिए काफी महत्वपूर्ण है | कोई आपका सुझाव हो to आप comment मे बता सकते है |

 

 

 

 

 

Leave a Comment