शिक्षा क्या है ? What is Education? ऑनलाइन शिक्षा क्या है?

शिक्षा क्या है ?

क्या आप पढाई करते है ?जब आपने पढाई करना शुरु किया ,क्या आपने सोचा की हम पढाई क्यों कर रहे है ,सायद आपने बिलकुल नहीं सोचा होगा क्योकि उस समय आप बहुत छोटे थे | फिर आप बड़े हो गए आपने आपनी पढाई पूरी कर ली लेकिन सायद ही आपने सोचा होगा की आप क्यों पढाई कर रहे है? आखिरकार शिक्षा का मतलब क्या है? शिक्षा के उद्देश्य क्या है?शिक्षा क्या है ?

आईये हम यहाँ देखते है शिक्षा क्या है? शिक्षा के विभिन्न क्षेत्र क्या है?

मानव जीवन की सभी भव्य और आकर्षक दिखायी देने वाली वस्तुए शिक्षा की ही देन है | प्राचीन काल में जो हमारे पूर्वज जंगलो में घूमा करते थे, उन्ही के वंशज आज महान  अट्टालिकाओ में रहते हुए दिन प्रतिदिन परिवर्तन करते जा रहे है | यदि इन पर विचार किया जाये तो हमें केवल एक ही वस्तु प्राप्त होती है जिसके द्वारा इतना बड़ा परिवर्तन हो रहा है वह है-‘शिक्षा’, ‘ज्ञान’ या ‘विद्या’  | इन सभी शब्दों का प्रयोग समय के अनुसार होता गया |

“जिस प्रकार पौधों का विकास अच्छी जुताई और गुड़ाई से होता है, उसी प्रकार मानव का विकास अच्छी शिक्षा से होता है |”

शिक्षा का अर्थ हम निम्नलिखित प्रकार से जान सकते है :-

(1)  शिक्षा का प्राचीन अर्थ :-

                     शिक्षा क्या है ? इसको जानने के लिए हम प्राचीन विचारधारा को देखते है | प्राचीन काल का निर्धारण वेद की रचनावो से माना जाता है | इनमे से सबसे प्राचीनतम वेद ऋग्वेद है जिसमे शिक्षा शब्द के स्थान पर विद्या शब्द का प्रयोग मिलता है | इस आधार पर हम कह सकते है कि उस समय विद्या शब्द का ही प्रचालन था और इसका उपयोग ज्ञान और अनुभव के रूप में किया जाता था |

कुछ द्रष्टव्य प्रमाण –

  • विद्या ददाति विनयम |
  • सा विद्या या विमुक्तये |
  • विद्या विहीन: पशुभि: समाना: |

विद्या शब्द की उत्पत्ति संसकृत के ‘विद्’ धातु से हुई है जिसका अर्थ होता है- विद्वान् होना या ज्ञान प्राप्त करना |

(2) शिक्षा का शाब्दिक अर्थ :-

                   शिक्षा का शब्दिक अर्थ दो रूपों में जाना जाता है |हिंदी के अनुसार और व्युत्पत्तिमूलक के अनुसार | हिंदी के अनुसार -जिस प्रकार विद्या शब्द की उत्त्पति ‘विद्’ धातु से हुई है उसी प्रकार शिक्षा शब्द की उत्त्पति ‘शिक्ष’ धातु से हुई है | व्युत्पत्तिमूलक के अनुसार-शिक्षा अंग्रेजी के ‘Education’ का हिंदी रुपान्तरण है | Education’ शब्द भी लैटिन भाषा के Educatum से बना है | Education शब्द इन्ही भाषा के दो शब्दों ‘E’ और ‘Duco’ का संधि है | E का अर्थ है –“अन्दर से” और duco का अर्थ है –“बहार निकलना” इस तरह से पूरा अर्थ हुआ “अन्दर से बहार निकलना” |

ऑनलाइन शिक्षा क्या है?

शिक्षा क्या है

ऑनलाइन शिक्षा को ई-शिक्षा के नाम से जाना जाता है | कोरोना काल ने पुरे शिक्षा के सिस्टम को बदल दिया है | कोरोना के आ जाने से तथा लाकडाउन के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है |आप घर पर रहकर  कोई भी पढाई कर सकते है ओ भी आपने मन चाहे अध्यापको के साथ | ऑनलाइन शिक्षा आपको free और paid दोनों तरीके से मिल जाएगी | बड़ी बड़ी सरकारी परीक्षाओं की पढाई आप ऑनलाइन कर सकते है | 

 

New Education System 2020:नई शिक्षा नीति 2020

Swami Vivekananda History : स्वामी विवेकानंद की जीवनी 

Join here 

 

Leave a Comment