Visheshan Kise Kahate Hain [ विशेषण किसे कहते है,भेद और उदाहरण ]

आज के इस हिंदी के लेख में जानेगें की Visheshan Kise Kahate Hain  विशेषण किसे कहते है? विशेषण के कितने भेद होते है और इसके उदाहरण क्या क्या है | विशेषण हिंदी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है | जो की हर परीक्षा में पूछा जाता है अगर आप भी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आप इसे पूरा अंत तक जरुर पढ़े और आपने exam में मार्क्स को पक्का करे | 

विशेषण पढने से पहले आपको हिंदी के दो महतापूर्ण टॉपिक के बारे में पहले ही जान लेना जरुरी है |

विशेषण किसे कहते है? (Visheshan Kise Kahate Hain )

जो किसी की विशेषता बताने का कार्य करे उसे विशेषण (पहचान,प्रतिक,संकेत,निशान,गुण या दोष) और जिसकी विशेषता बतायी जाये उसे विशेष्य (आधार, व्यक्ति,प्राणी,वस्तु,पदार्थ) कहते है | अथवा संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते है | जैसे

  • काला-सांप
  • काली बकरी |
  • कमीना-मंत्री
  • कर्मठ-नेता
  • ईमानदार- शिक्षक
  • भला-आदमी |
  • बुरा-व्यक्ति |

उपरोक्त उदाहरण में पहले जो सभी शब्द आये है वे सभी शब्द दुसरे शब्दों की विशेषता बता रहे है अत वे विशेषण तथा जो शब्द बाद में आये है वे सभी विशेष्य है | काला-सांप में – सांप काला है ये सांप की विशेषता है कि वह काला है अतः सांप एक विशेष्य है और काला एक विशेषण है |

प्रविशेषण क्या होता है?

जब किसी एक विशेषण की विशेषता किसी दुसरे विशेषण के द्वारा बताई जाये तो वहा पर विशेषण की विशेषता बताना वाला शब्द प्रविशेषण कहलाता है | जब दो विशेषण एक साथ प्रयुक्त हो तो उसमे पहले वाला विशेषण दुसरे वाले की विशेषता बताता हो तो, वह प्रविशेषण बन जाता है |

प्रविशेषण के रूप में प्रयुक्त होने वाले कुछ शब्द- कम,थोडा,ज्यादा,अधिक,बहुत अत्यधिक आदि |

प्रविशेषण के के उदाहरण-

  • मेरी माता जी कम मीठा भोजन पसंद करती है |
  • मेरी माता जी बहुत कम मीठा भोजन पसंद करती है |
  • यह घोडा बहुत तेज दौड़ता है |
  • यह व्यक्ति अत्यधिक सुन्दर वा परिश्रमी है |
  • मैंने आज बहुत सुन्दर दृश्य देखा |

उपरोक्त उदाहरण में- कम,बहुत,बहुत,अत्यधिक,बहुत प्रविशेषण है |

विशेषण के भेद (Visheshan Kise Kahate Hain )

विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते है | जिसका नीचे उदाहरण सहित वर्णन किया गया है |

  1. गुणवाची विशेषण
  2. संख्यावाची विशेषण
  3. परिमाणवाची विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण

 गुणवाची विशेषण:-

इस प्रकार के विशेषण में गुण,दोष,दया,दिशा,काल,रंग,आकर,स्थिति आदि का वर्णन किया जाता है | जैसे-

  • गुण- अच्छा,श्रेष्ठ, सुन्दर,सर्वोत्तम,भला,उत्तम |
  • दोष- बुरा,जहरीला,कमीना,उत्दंड,शैतान |
  • दशा- स्वस्थ्य,आलस्य,अमीर,गरीब,बीमार |
  • दिशा- पूर्वी,पश्चिमी,उत्तरी,दक्षिणी,प्राची,उदीची |
  • काल- नया,नवीन,अर्वाचीन,पुराना,पुरातन,प्राचीन |
  • रंग-लाल,काला,पिला,शुक्ल,श्वेत,सफ़ेद,कृष्ण,श्याम |
  • आकर-छोटा,बड़ा,विशाल,विपुल,लघु,नुकीला,पैना |
  • स्थिति- सर्दी,गर्मी,शीत,ठंडा,गर्म |
  • स्थान- बनारसी,बिहारी,पहाड़ी,जयपुरी,जापानी,भूटानी,नेपाली |
  • स्पर्श- मुलायम,रोयेदार,मखमली,कठोर,खुरदरा,तम्र |
  • स्वाद- खट्टा,मीठा,कषैला,तिक्त,खारा,नमकीन |
  • गंध- सुगंध,दुर्गन्ध |

उदाहरण-

  • सर्दियों में गर्म पानी से नहाती है |
  • गर्मी में लोग ठंडा पानी पीते है |
  • भारत में बनारसी साड़ी बहुत प्रसिद्ध है |

 

संख्यावाची विशेषण:-

ऐसे विशेषण जिसमे कुछ निश्चित संख्याओं या अनिश्चित संख्याओं का प्रयोग किया जाता है वहा पर संख्यावाची विशेषण होता है | संख्यावाची विशेषण मुख्यत दो प्रकार का होता है जो निम्नलिखित है-

निश्चित संख्यावाची विशेषण:-

इस प्रकार के विशेषण में संख्याऐ निश्चित होती है जैसे- दो दर्जन,पांच आदमी,छठी कक्षा,एक हजार रुपये,दो जोड़ी चप्पल आदि |

अनिश्चित संख्यावाची विशेषण:-

इस प्रकार के विशेषण में संख्याऐ अनिश्चित होती है जैसे- लगभग एक लाख व्यक्ति,सालो बाद,कई सौ लोग, हजार-दो हजार,कुछ कलम, सैकड़ो किताब आदि |

इन दोनों का उदाहरण नीचे दिया गया है आप ऊपर दिए गए निश्चित संख्यावाची विशेषण और अनिश्चित संख्यावाची विशेषण के बारे में पढ़ कर आसानी से इन्हे पहचान सकते है | नीचे दिए गए उदाहरण से निश्चित संख्यावाची विशेषण और अनिश्चित संख्यावाची विशेषण को पहचान करिए |

उदाहरण-

  • संदीप महेश्वरी की सभा में लगभग एक लाख व्यक्ति थे |
  • आपको कम से कम एक साल अवश्य पढना चाहिए |
  • उसका प्रवासी पति सालो बाद घर लौटा |
  • मुझे तीन हजार रूपये और दो |
  • आपको हजार दो हजार रुपये किस लिए चाहिए |
  • पंकज बाजार से दो जोड़ी कपडे लेकर आया |
  • राहुल एक दर्जन केला ही क्यों लाता है |

परिमाणवाची विशेषण:-

परिमाणवाची विशेषण भी निश्चित और अनिश्चित दो प्रकार का होता है | जिसके बारे में विस्तार से आगे बताया जा रहा है |

निश्चित परिमाणवाची विशेषण:-

ऐसा विशेषण जिसे पूर्णरूप से मापा या तौला जा सके उसे निश्चित परिमाणवाची विशेषण कहा जाता है |

अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण :-

ऐसा विशेषण जिसे पूर्ण रूप से न मापा जा सके वहा पर अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण होता है |

इन दोनों का उदाहरण नीचे दिया गया है | आप इन सभी उदाहरण को पढ़े और आप आपने मन से आपने रफ कापी में इसी से सम्बंधित 20-20 उदाहरण को लिखे |

उदाहरण

  • बच्चा भूखा है थोडा दूध चाहिए |- अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • बच्चा भूखा है एक लीटर दूध चाहिये |- निश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • बारात को खिलाने के लिए चार क्विंटल चावल चाहिए |- निश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • चल्लू भर पानी में डूब मारो |- अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • राजन की मिल में आग लगने से हजारो मीटर कपडा जल गया |- अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • तेल का ट्रक पलटने से हजारो लीटर तेल बह गया |- अनिश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • रिलायंस फ्रैश से दस किलो चीनी के साथ सौ ग्राम चायपत्ती मुफ्त मिलती है |- निश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • आज कल एक किलो पतंजलि घी के साथ एक गर्म मसाले का डिब्बा मुफ्त मिल रहा है |- निश्चित परिमाणवाची विशेषण
  • दस किलो आशीर्वाद आटे के साथ 250 ग्राम हल्दी फ्री है |- निश्चित परिमाणवाची विशेषण

सार्वनामिक विशेषण:-

जब यह,वह आदि सर्वनाम का प्रयोग विशेषण के अर्थ में हो तो ये सार्वनामिक विशेषण कहलाता है | जब कोई सर्वनाम,सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त न होकर किसी की विशेषता के लिए प्रयुक्त हो तो वहा सार्वनामिक विशेषण बन जाता है |

जब बहुतो या अनेको में से किसी एक को अलग किया जाये अर्थात किसी एक की विशेषता बताई जाये तो उसके लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है वह सार्वनामिक विशेषण होता है |

उदाहरण-

  • यह गाय पंद्रह लीटर दूध देती है |
  • वह घोडा बहुत तेज दौड़ता है |
  • ये कुत्ता अधिक वफादार,समझदार वा सुन्दर है |
  • वे बच्चे लग्नशील व मेहनती है |
  • वह आदमी बहुत परिश्रमी है |
  • ये लड़की बुद्धिमान व प्रतिभाशाली है |

आशा करता हु आप लोगो को यह आर्टिकल पसंद आया  होगा | किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताये |

इसे भी जरुर पढ़े-

Watch विडियो on youtub-Jks गुरु 

Leave a Comment