हार्डवेयर क्या है हिंदी में जाने -What is hardware

 हार्डवेयर क्या है-what is hardware? हार्डवेयर किसे कहते है? हार्डवेयर कितने प्रकार के होते हैं? इनपुट डिवाइस तथा आउटपुट डिवाइस क्या होता है? प्रोसेसिंग डिवाइस किसे कहते है?

What is hardware

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का परिचय

कंप्यूटर, हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर का एक समूह है | हार्डवेयर और सॉफ्टवेर के सम्मलित रूप को कंप्यूटर कहते है | कंप्यूटर में से अगर किसी एक हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर को निकल दिया जाये तो कंप्यूटर चल नहीं पायेगा | अगर कंप्यूटर से सॉफ्टवेर को निकल दिया जाये तो कंप्यूटर एक कबाड़ के डिब्बे की तरह हो जायेगा | अतः कह सकते है की हार्डवेयर और सॉफ्टवेर एक दुसरे पर आश्रित है |     

 

हार्डवेयर की परिभाषा क्या है? (What is hardware)

कंप्यूटर के वे सभी भौतिक भाग या उपरी भाग जिन्हें हम देख सकते है तथा हाथो से आसानी से छु सकते है हार्डवेयर कहलाते है | जैसे- की-बोर्ड, माउस,प्रिंटर,मोनिटर आदि |

हार्डवेयर कितने प्रकार के होते हैं? 

हार्डवेयर मुख्यतः तीन प्रकार के होते है | जिसके अन्दर कंप्यूटर के सभी भाग आ जाते है | हार्डवेयर के तीनो प्रकारों का वर्णन नीचे किया गया है –

A.  इनपुट डिवाइस /आगम युक्तियां (Input devices)

B.  आउटपुट डिवाइस /निर्गम युक्तियां (Output devices)

C. प्रोसेसिंग डिवाइस (Processing devices )

 

इनपुट डिवाइस (Input devices in hindi)

किसी डाटा तथा निर्देश को कंप्यूटर सिस्टम में प्रविष्ट कराने के लिए इनपुट डिवाइस का प्रयोग किया जाता है | इनपुट डिवाइस के द्वारा प्रयोगकर्ता डेटा तथा निर्देश को संग्रहण कर प्रक्रिया हेतु सीपीयू को प्रदान करता है अर्थात हम कह सकते हैं इनपुट डिवाइस का प्रयोग कंप्यूटर को निर्देश देने के लिए किया जाता है | इनपुट डिवाइस के उदाहरण-Mouse, Keyboard, OCR, MICR आदि |  

इनपुट डिवाइस कितने प्रकार के होते हैं?

कुछ प्रचलित इनपुट डिवाइस जिनके बिना कंप्यूटर चलाना मुश्किल है उसका वर्णन नीचे किया गया है | कीबोर्ड, स्केनर, एम.आई.सी.आर., ओ.सी.आर., ओ.एम.आर., माउस, लाइट पेन, जॉयस्टिक, ट्रैकबॉल, वेब कैमरा, माइक आदि |

आईये हम उपर्युक्त डिवाइसों को विस्तार जानते है कि किस डिवाइस का उपयोग किस लिए किया जाता है |

 

कीबोर्ड कीबोर्ड (Keyboard)

यह एक इनपुट डिवाइस है | जो टाइपराइटर के समान होता है | इसका प्रयोग कंप्यूटर में डाटा तथा निर्देश को भेजने के लिए किया जाता है | कीबोर्ड में अनेक प्रकार की बटने होती हैं, जिनके अलग-अलग कार्य होते हैं | जिनको प्रेस करने से अलग-अलग निर्देश कंप्यूटर को पहुंचते हैं | एक सामान्य कीबोर्ड में 105 बटने होती हैं |

What is hardware

 

कीबोर्ड के बटन की जानकारी

कीबोर्ड में बटने (Keys) मुख्यता चार प्रकार के होते हैं | जो निम्नलिखित इस प्रकार से है-

A.  अल्फान्यूमैरिक की (Alphabet Keys)

B.  फंक्शन की (Function Keys)

C. कर्सर एरो की (Cursor Arrow Keys)

D. स्पेशल की (Special Keys)

E.  न्यूमैरिक की (Numeric Keys)

 

अल्फान्यूमैरिक की (Alphabet Keys)

 कीबोर्ड के मध्य भाग में स्थित इस प्रकार की की को अंग्रेजी की वर्णमाला अक्षर (A  से Z ) तक अंक डिजिट (0 से 9) तथा करैक्टर तथा अन्य विशेष (+,-,*,@,&,(),{},[] ) आदि होते हैं | इनका प्रयोग कंप्यूटर में अक्षर अंक तथा विशेष चिन्हों को लिखने के लिए किया जाता है |

फंक्शन की (Function Keys)

यह कीबोर्ड के पहले पंक्ति में स्थित होता है | जिसमे F1 से F 12 तक कुल 12 की होती है | इसका प्रयोग सॉफ्टवेयर से सम्बंधित अलग-अलग कार्यो में सहायता के लिए किया जाता है |F1 की का प्रयोग सॉफ्टवेयर सहायता के लिए किया जाता है |

कर्सर एरो की (Cursor Arrow Keys)

एरो की का प्रयोग कंप्यूटर की स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है | इसकी सहायता से हम कर्सर को चारों दिशाओं में टॉप, बॉटम लेफ्ट, राइट ले जा सकते हैं |

स्पेशल की (Special Keys)

स्पेशल की का प्रयोग कंप्यूटर में किसी मुख्य कार्य को करने के लिए किया जाता है | स्पेशल की निम्न प्रकार के होते हैं-

1.  Enter key- इंटर की का प्रयोग टाइप करते समय दूसरी लाइन में जाने के लिए अर्थात दूसरी पंक्ति को प्रारंभ करने के लिए किया जाता है |

2.  Backspace key– इसका प्रयोग टाइप करते समय अगर कोई कंटेंट यह टेक्स्ट गलत हो जाता है तो उसे दूर करने के किया जाता है |

3.  Space key- स्पेस बार की का प्रयोग किसी फाइल को टाइप करते समय अक्षरों के बीच में स्पेस देने के लिए किया जाता है |

4.  Esc key- इसका प्रयोग प्रयोगकर्ता द्वारा प्रविष्ट कराए गए निर्देशों तथा रनिंग प्रोग्राम में से Exit (बहार) निकलने के लिए किया जाता है |  

5.  Alt & Ctrl key– इसका प्रयोग किसी अन्य अक्षर के साथ किया जाता है | जैसे आपको आपना सिस्टम बंद करना है तो आप Alt+F4 की को एक साथ दबायेंगे तो आपके सामने सिस्टम बंद करने का आप्शन आ जायेगा |

 

स्कैनर (Scanner)

स्कैनर एक इनपुट डिवाइस है | जिसका प्रयोग हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदलने के लिए किया जाता है | स्केनर से डाटा संग्रहण करने के लिए अतिरिक्त सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर की आवश्यकता होती है |

स्कैनर तीन प्रकार के होते हैं-

  •  हाथ द्वारा पकड़े जाने वाला स्कैनर
  • ·पेज स्कैनर
  •  समतल स्कैनर

माउस (Mouse)

माउस एक प्रचलित इनपुट डिवाइस है | यह चूहे की तरह होता है | जिसके द्वारा हम किसी फाइल तथा प्रोग्राम को खोलने तथा उसे रन कराने के लिए करते हैं | स्क्रीन पर जो तीर का निशान दिखाई देता उसे माउस पाइंटर कहते है |  माउस को पाइन्टिंग डिवाइस भी कहते है |

What is hardware

 

माउस के प्रकार

माउस मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं |

1.  मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)

2.  ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse)

3.  तार रहित माउस (Card less Mouse)

 

लाइट पेन (Light Pen)

लाइट पेन एक प्रसिद्ध इनपुट डिवाइस है | यह भी माउस की तरह एक पाइन्टिंग डिवाइस होता है | यह पेन की तरह होता है | जिसके द्वारा हम अपने कंप्यूटर सिस्टम पर किसी डाटा तथा निर्देश को डायरेक्टली इंसर्ट करा सकते हैं |

 

MICR (Magnetic Ink Character Recognition)

एमआईसीआर इसका प्रयोग मुख्यता बैंकों में किया जाता है | जहां बैंक के चेक के नीचे की ओर अंकित बैंक संख्या, जमाकर्ता की खाता संख्या तथा अन्य संकेत एक विशेष प्रकार की इंक द्वारा लिखे जाते हैं |

वेब कैमरा (Web Camera)

वेब कैमरा आधुनिक समय की प्रचलित इनपुट डिवाइस है | जिसके द्वारा हम वीडियो शेयरिंग, वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकते हैं | वर्तमान समय में इसका प्रयोग इंटरनेट पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है |

बार कोड रीडर (Bar code reader)

आधुनिक प्रवेश में यह सबसे प्रचलित इनपुट डिवाइस है | इसकी सहायता से किसी आइटम या प्रोडक्ट का बारकोड पढ़ने के लिए किया जाता है |  समानता इसका प्रयोग शॉपिंग माल तथा बड़ी दुकानों पर किया जाता है |

ट्रैकबॉल (Track Ball)

यह एक दुसरे तरह का पॉइंट डिवाइस है | इस प्रयोग कुछ जगहों पर माउस के स्थान पर किया जाता है | जिसकी सहायता से हम स्क्रीन पर एरो को घुमाते कराते हैं | बिल्कुल माउथ की तरह कार्य करता है | इस डिवाइस की ऊपर की ओर एक बॉल लगी होती है | इसमें एक विभवमापी पोटेंशियोमीटर लगा होता है जो बॉल के घूमने की गति को माप सकता है |

 

आउटपुट डिवाइस (Output Device)

वे सभी युक्तियां जो कंप्यूटर के द्वारा किसी प्रोग्राम के संपादन या पूर्ण होने के बाद उसके परिणामो को प्रोगकर्ता के सामने प्रस्तुत करती है आउटपुट डिवाइस कहलाती है | जैसे- Monitor, Printer, Plotter आदि | इसका मुख्य भाग मॉनिटर होता है जहां पर हम कंप्यूटर द्वारा प्राप्त सूचनाओं को देखते हैं |

निर्गम युक्तियों (Output devices) को आउटपुट के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा गया है-

A.  हार्ड कॉपी निर्गम युक्तियां (Hard Copy Output devices)

B.  सॉफ्ट कॉपी निर्गम युक्तियां (Soft Copy Output devices)

 

हार्ड कॉपी निगम युक्तियों (Hard Copy Output devices)  

इसमें वे सभी निर्गम युक्तिया आती है जिनके आउट को हम स्पर्श कर सकते हैं तथा सीधे तौर पर प्रयोग कर सकते हैं | जैसे प्रिंटरवा प्लॉटर द्वारा पेपर पर प्राप्त आउट को हम स्पर्श कर सकते हैं | इस प्रकार की कुछ प्रचलित युक्तियां (devices) निम्नलिखित है-

1.  प्रिंटर (Printer)

2.  प्लॉटर (Plotter)

 

प्रिंटर (Printer)

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है | जिसकी सहायता से कंप्यूटरों से प्राप्त परिणामों को छपते हैं या CPU से प्राप्त वैद्युत संकेतों को अंग्रेजी या अन्य भाषा में बदलकर कागज पर प्रिंट कर देता है | प्रिंटर कई प्रकार के होते हैं जिसमें से कुछ निम्नलिखित इस प्रकार हैं-

1.  डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot matrix Printer)

2.  इंकजेट प्रिंटर

3.  लेजर प्रिंटर

4.  प्लॉटर प्रिंटर ….आदि |

What is hardware

 

सॉफ्ट कॉपी निर्गम युक्तियां (Soft Copy Output devices)

इस प्रकार की निर्गम युक्तियों के आउटपुट को हम स्पर्श नहीं कर सकते है | यह आउटपुट वीडियो तथा ऑडियो के रूप में होते हैं | इसके उदाहरण विजुअल डिस्प्ले यूनिट व स्पीकर हैं |

मॉनिटर (Monitor)

यह कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है | इसके बिना कंप्यूटर की कल्पना करना असम्भव है | यह एक टीवी के समान दिखने वाला उपकरण है | जिसे VDU (Visual Display Unit)  भी कहा जाता है | इसका प्रयोग प्रयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों तथा प्रोग्रामों के परिणामो देखने के लिए किया जाता है | कलर मॉनिटर 15 मिलियन से भी ज्यादा कलर को प्रदर्शित कर सकता है | यह सभी रंग RGB को अलग-अलग अनुपात में मिलाने से प्राप्त होते हैं |

स्पीकर (Speaker)

 यह भी एक आउटपुट डिवाइस है | जो रिकॉर्ड की हुई आवाज, संगीत अथवा ध्वनि का उच्च स्तरीय परिणाम देता है |ध्वनि इनपुट करने के लिए साउंड कार्ड का प्रयोग किया जाता है | साउंड कार्ड ध्वनि को माइक्रोफोन से कंप्यूटर कोड में परिवर्तित कर देते हैं जिन्हें सीकर के माध्यम से सुना जा सकता है |

नोट-हैडफ़ोन (Headphone) एक आउटपुट डिवाइस है  |

What is hardware

What is blood in hindi |Types of blood | रक्त के बारे में सब कुछ जाने

 

प्रोसेसिंग डिवाइस (Processing devices )

प्रोसेसिंग डिवाइस का सबसे महत्वपूर्ण भाग सीपीयू होता है | सीपीयू के अंदर बहुत सारी प्रक्रियाएं होती है | जहां पर ALU, स्टोरेज डिवाइसेज का उपयोग किया जाता है | सीपीयू का सबसे महत्वपूर्ण भाग मदरबोर्ड होता है जिसे कंप्यूटर का मस्तिष्क कहते हैं |

 

कंप्यूटर की सीमाएं क्या है?| Limitations of the Computer|  कंप्यूटर की पीढ़ियां |Generation of computer|

Most Important Information- फ्री में पीडीऍफ़ बुक्स और नोट्स के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े |

1 thought on “हार्डवेयर क्या है हिंदी में जाने -What is hardware”

Leave a Comment