क्या है अभ्युदय योजना?UP Free Coaching Scheme

क्या है अभ्युदय योजना

क्या है अभ्युदय योजना? उत्तर प्रदेश फ्री कोचिंग स्कीम

क्या है अभ्युदय योजना?ऑनलाइन केसे करे? इसका लाभ किसको मिलेगा?कौन कौन इस फॉर्म को भर सकता है? 

क्या है अभ्युदय योजना?:-

                                                          बहुत सारे छात्र आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से महंगी और अच्छी  कोचिंग नहीं कर पाते है जिससे उनका सरकारी नौकरी पाने का सपना अधुरा रह जाता है | इसी  सपनो को पूरा करने के लिए  योगी सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है | अभ्युदय योजना के तहत उत्तर प्रदेश वे छात्र जो  प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी कर रहे है उन्हें मुफ्त में कोचिंग की सुबिधा प्रदान की जाएगी | यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए  शुरू किया है | जो छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते है वे इसकी website पर जा कर आपना पंजीकरण कर सकते है |

किस किस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते है?

  1. UPSC/UPPSC  Prelims  
  2. UPSC/UPPSC  Mains 
  3. UPSC/UPPSC  Interview
  4. NDA
  5. CDS
  6. JEE
  7. NEET
  8. SSC 
  9. PO 
  10. TET 
  11. B.Ed 
  12. Other Competitive exam 

अभ्युदय योजना के उद्देश्य:-

                                                                  प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के  लाखो छात्र UPSC /UPPCS /JEE/NEET आदि परीक्षाओं में सामिल होते है जिसमे से अधिकतर छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से सम्बंधित होते है ,जो कोचिंगो की महंगी फीस  के कारण आपनी तैयारी को सही दिशा नहीं दे पाते | हाल ही जारी किये गए UPSC आईएसआई की परीक्षा के रिजल्ट  में उत्तर प्रदेश के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा | इसी को देखते हुए सरकार ने एक बैठक बुलाई उसी में यह निर्णय लिया गया | कि सरकार के द्वारा एक योजना चलायी जाये जिससे सभी बच्चो को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहायता मिले | और उत्तर प्रदेश के युवा हर सरकारी नौकरियों में आपना परचम लहराए |इस योजना से उत्तर प्रदेश के वे हुनरहार छात्र जो पढने में बहुत अच्छे  है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है उनको इस योजना का बहुत लाभ प्राप्त होगा |

पंजीकरण की शुरुआत:-

                                                मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकरण की शुरुआत 10 फ़रवरी से ही हो गयी है | आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आपना पंजीकरण कर सकते है |

 

अभ्युदय योजना का शुभारम्भ:-

                                                          इस योजना में पंजीकरण तो  पहले से ही शुरू हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री जी ने दिनांक 15 फ़रवरी को सुबह 10 बजे  इस योजना का शुभारम्भ एवं योजना में पंजीकृत अभ्यर्थियों से संवाद किया |

क्या है अभ्युदय योजना

 

ऑनलाइन कैसे करे?

                                        उत्तर प्रदेश के युवा  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले  इस वेबसाइट क्लिक करे  पर आ जाना है | जहा एक नया पेज ओपन होगा | नीचे लिखे  Register Now पर क्लिक करना है | उसके बाद आपको एक दूसरा नया पेज ओपन होगा | उस पेज में से आप किस परीक्षा की तैयारी करना चाहते है चुन कर आपना सारा डिटेल भर कर आपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते है | 

 

 रक्त क्या है? | रक्त के प्रकार?

Most Important Information- फ्री में पीडीऍफ़ बुक्स और नोट्स के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े |

Leave a Comment