UP Lekhpal Syllabus | UP Lekhpal | उत्तर प्रदेश लेखपाल बम्पर भर्ती क्या है योग्यता ? कैसे करे आवेदन ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जरी कर दिया है | यह आपके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सुचना है और आप जल्द से जल्द इस फॉर्म को अप्लाई करिए | UP Lekhpal फॉर्म को कौन कौन भर सकता है? UP Lekhpal Syllabus क्या है ? कब से कब तक UP Lekhpal फॉर्म को आप भर सकते है ? इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिससे आपको साडी जानकारी मिल जाएगी | 

UP Lekhpal Syllabus

महत्वपूर्ण DATE :-

  • फॉर्म आवेदन की शुरुआत-07/01/20/22
  • फॉर्म आवेदन की अंतिम तिथि- 28/01/20/2022 
  • फॉर्म फीस SC/OBC/ST/ EWS= 25 रूपये , फॉर्म फीस ऑनलाइन किसी भी माध्यम से किया जा सकता है |
  • अभी परीक्षा की DATE निश्चित नहीं है , निश्चित हो जाने के बाद यहाँ पर अपडेट कर दी जाएगी |
  • UP Lekhpal Syllabus नीचे बताया गया है |

योग्यता तथा आयु सीमा:-

  • UP Lekhpal के लिए 10+2 होना चाहिए यानि की इंटरमीडिएट पास होना चाहिए | 
  • UP Lekhpal के लिए सबसे जरुरी है की UP PET exam दिया होना चाहिए | यदि आपने UP PET की परीक्षा को दिया था आप के मार्क्स कुछ भी हो तब ही आप UP Lekhpal के फॉर्म को भर सकते है | UP Lekhpal Syllabus के बारे में हम आपको विस्तार से बताएँगे |
  • इस फॉर्म को भरने के लिए आपकी आयु 18 से 40 के बीच में होनी चाहिए |

NOTE- आयु में छूट से सम्बंधित जानकारी आप यहाँ से ले सकते है – देखे |

शिक्षा क्या है ? What is Education? ऑनलाइन शिक्षा क्या है?

कितने पद (Vacancy) है?

उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल के कुल 8085 पद है | जो एक काफी संख्या में है आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है | Vacancy की category वाइज details नीचे दी गयी है | 

  • SC=1690 
  • OBC=2174 
  • ST=152 
  • EWS=798 
  • GENRAL=3271 

UP Lekhpal Syllabus:-

UP Lekhpal Syllabus में चार विषय रखे गए है | जिसकी सूची नीचे दी गयी है | नीचे UP Lekhpal Syllabus के चारो विषयों के अलग अलग जो चैप्टर है उनके नाम भी दिए गए है |

  1. सामान्य हिंदी
  2. गणित
  3. सामान्य ज्ञान
  4. ग्राम्य समाज एवं विकास

NOTE:-

  • चारो विषयों में 25-25 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के लिए 1-1 मार्क्स दिए जायेंगे | इस तरीके से कुल प्रश्न 100 तथा कुल मार्क्स भी 100 होंगे |
  • कुल समय 2 घंटे यानि की कुल 120 मिनट का होगा |

UP Lekhpal Syllabus विस्तार से:-

1.सामान्य हिंदी:-

                                  समास , पर्यायवाची , विलोम , तत्सम एवं तद्भव , संधियां , वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण , लोकोक्तियां एवं मुहावरे , वाक्य संशोधन , लिंग , वचन , कारक , काल , वर्तनी , त्रुटि से सम्बन्धित , अनेकार्थी शब्द , अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न |
2. गणित:-
                  अंकगणित एवं सांख्यिकी संख्या पद्धति प्रतिशतता , लाभ – हानि , सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण , बारम्बारता , बारम्बारता बंटन , सारणीयन , संचयी बारम्बारता । आंकड़ों का निरूपण , दण्ड चार्ट , पाई चार्ट , आयत चित्र , बारम्बारता बहुभुज । केन्द्रीय माप , समान्तर माध्य , माध्यिका एवं बहुलक ।
बीजगणित लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें सम्बन्ध , युगपत समीकरण , द्विघात समीकरण , गुणन खंड क्षेत्रफल प्रमेय रेखागणित त्रिभुज सम्बन्धी पाइथागोरस प्रमेय , त्रिभुज , आयत , वर्ग , समलम्ब समान्तर चतुर्भुज , समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल , वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल |
 3- सामान्य ज्ञान:-
                                    सामान्य विज्ञान , राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं , भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन , भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था , विश्व भूगोल तथा जनसंख्या , सामान्य विज्ञान के प्रश्न , दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे , जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है , जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया हो । भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक , सामाजिक , सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा । भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता , राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है । भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था , भारतीय संविधान , भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे । विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक / पारिस्थितिक , आर्थिक , सामाजिक , जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा । अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत : उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है । कम्प्यूटर के प्रारम्भिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे ।
4 ग्राम्य समाज एवं विकास:- 
                                                     ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में , ग्राम्य विकास कार्यक्रम , ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन , ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां , ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं ग्रामीण सामाजिक विकास , ग्राम्य विकास और भूमि सुधार , त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं ।
इसे भी पढ़े:-
                                                  DOWNLOD PDF BOOKS 

 

 

 

 

 

Leave a Comment