Kaal In Hindi [काल क्या है? काल के भेद, परिभाषा और उदहारण]

प्रिय पाठको आज के इस आर्टिकल में हम सब जानेंगे कि kaal in hindi काल किसे कहते है? काल कितने प्रकार के होते है ? साथ-साथ काल के सभी भेदों के उदहारण को भी देखेंगे |

 

काल किसे कहते है ( kaal in hindi)

क्रिया के उस रूपान्तरण को काल कहते है जिससे ये पता चलता है कि कार्य पूर्ण है या अपूर्ण अर्थात क्रिया के उस बदले हुए रूप को काल कहते है जिससे हमें समय ज्ञात हो |

काल के प्रकार (types of kaal in hindi)

काल मुख्यत तीन प्रकार के होते है—

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्यकाल

वर्तमान काल ( kaal in hindi)

जिस क्रिया के रुपान्तरण से हमें यह ज्ञात हो की कार्य हो रहा है, वहा वर्तमान काल होता है | जैसे-

  • राधा गाना गा रही है |

वर्तमान काल 5 प्रकार का होता है | जिसका विस्तार पूर्वक वर्णन नीचे किया गया है | ( kaal in hindi)

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. तात्कालिक या अपूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. सम्भावना वर्तमान काल

 

1-सामान्य वर्तमान कल- क्रिया के इस रूप से पता चलता है कि क्रिया वर्तमान में हो रही है | इसमे अंत में “आ” लगा होता है |

पहचान- ता है,ती है,ते है आदि | जैसे-

  • राधा खाना खाती है |
  • मोहन आपने बगीचे को पानी देता है |

 

2- तात्कालिक या अपूर्ण वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि वर्तमान में अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है अर्थात कार्य अभी चल रहा है | वहा तात्कालिक या अपूर्ण वर्तमान काल होता है |

पहचान- रहा है,रही है,रहे है आदि | जैसे-

  • मोहन खाना खा रहा है |
  • वर्षा हो रही है |

 

3- पूर्ण वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप से पता चलता है की कार्य वर्तमान में पूरा हो चूका है, वहा पूर्ण वर्तमान काल होता है |

पहचान- वाक्य के अंत में चूका है, चुकी है,चुके है, आदि शब्द आते है | जैसे-

  • राधा खाना खा चुकी है |
  • सोहन क्रिकेट खेल चूका है |
  • वह आया है |
  • मोहन ने किताब पड़ी है |

 

4-संदिग्ध वर्तमान काल- क्रिया का वह रूप जिससे यह संदेह बना रहे की कोई कार्य हो रहा है या नहीं हो रहा है, वहा पर संदिग्ध वर्तमान काल होता है |

पहचान- रहा होगा, रही होगी आदि | जैसे-

  • वे खेल रहे होंगे
  • वह खाना बना रही होंगी |

 

5-सम्भावना वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कोई कार्य पूरा हो रहा है या नहीं इसकी सम्भावना व्यक्त की जाये वहा, सम्भावना वर्तमान काल होता है | जैसे-

उसने खाना खाया हो |

  • वह खाता हो |
  • वह चलता हो |

Kriya Ke Bhed:क्रिया किसे कहते है? [सम्बंधित उदाहरण ]

 

  भूतकाल ( kaal in hindi)

क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो तो उसे भूतकाल कहते है | जैसे-

  • वह घर जा चूका है |
  • राम ने आपना पाठ याद किया |
  • मैंने पुस्तक पढ़ ली थी |

भूतकाल 6 प्रकार के होते है जो निम्नलिखित है-

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. आपूर्ण भूतकाल
  4. पूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतु-हेतु भूतकाल

 

1-सामान्य भूतकाल- क्रिया के जिस बदले हुए रूप से हमें विशेष समय का ज्ञान हो उसे सामान्य भूतकाल कहते है | जैसे-

  • राकेश ने महेश को मारा |
  • सोहन आया |
  • गीता गयी |

2- आसन्न भूतकाल- क्रिया के जिस रूपांतरण से यह ज्ञात होता है कि क्रिया अभी पूरी हुई है उसे आसन्न भूतकाल कहते है | जैसे-

  • रमेश ने अभी खाना खाया है |
  • अध्यापक पढ़ा कर गए है |
  • राधा ने पानी पिलाया |

3- अपूर्ण भूतकाल- क्रिया के जिस रूपांतरण से यह ज्ञात होता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हो रहा है उसे अपूर्ण भूतकाल कहते है | जैसे-

  • सीता गा रही थी |

 

4-पूर्ण भूतकाल- क्रिया के जिस रूपांतरण से हमें यह ज्ञात हो की कार्य पूरा हो चूका है उसे भूतकाल काल कहते है | जैसे-

  • रमेश घर जा चूका था |
  • सोहन सो चूका था |
  • नैंसी बाजार से आ चुकी थी |

 

5-संदिग्ध भूतकाल- क्रिया के जिस रुपान्तरण से संदेह का बोध हो, वहा संदिग्ध भूतकाल होता है | जैसे-

  • महेश ने खाना खा लिया होगा |
  • रमेश दिल्ली गया होगा |
  • दुकान बंद हो चुकी होगी |

 

6-हेतु-हेतु भूतकाल- भूतकाल का वह काल जिसमे एक क्रिया का पूरा होना दूसरी क्रिया पर निर्भर पड़ता है वहा हेतु-हेतु भूतकाल होता है | जैसे-

  • अगर आपने परिश्रम किया होता तो आज अधिकारी होते |
  • यदि आप उसे पानी पिला देते तो वह जिन्दा होता |

 

भविष्य काल ( kaal in hindi)

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य आने वाले समय में होगा या फिर होने वाला है तो वहा पर भविष्य काल होता है | जैसे-

  • मेरी नौकरी लगने वाली है |
  • कल मै मुंबई जाऊंगा |

 

भविष्य काल मुख्यतः तीन प्रकार के होते है जो निम्नलिखित इस प्रकार से है |

  1. सामान्य भविष्य काल
  2. सम्भावना भविष्य काल
  3. हेतु-झेतु भविष्य काल

1-सामान्य भविष्य काल- क्रिया के जिस रूप से भविष्य में कोई कार्य होने का बोध हो वहा सामान्य भविष्य काल होता है | जैसे-

  • मोहन अख़बार बेचेगा |
  • सोहन पढने जायेगा |

 

2- सम्भावना भविष्य काल- क्रिया के जिस रूप से यह बोध होता है कि कार्य सम्भावना पर आधारित है वहा सम्भावना भविष्य काल होता है | जैसे-

  • संभवतः कल मामा जी आयेंगे |
  • शायद मै कल स्कूल जाऊंगा |

 

3- हेतु-झेतु भविष्य काल-क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि एक क्रिया पर दूसरी क्रिया निर्भर है या एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया निर्भर है तो वहा पर हेतु-झेतु भविष्य काल होता है | जैसे-

  • अगर तुम परिश्रम कर लोगे तो पास हो जाओगे |
  • यदि पिताजी मुझे परीक्षा शुल्क देंगे तब मै परीक्षा दूंगा |
  • यदि वर्षा होंगी तो फसल अच्छी होगी |  

 

इसे भी जाने-

UP Lekhpal Syllabus | UP Lekhpal | उत्तर प्रदेश लेखपाल बम्पर भर्ती क्या है योग्यता ? कैसे करे आवेदन ?

संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेद सहित उदहारण [संज्ञा वाक्य के 10 उदाहरण]

karak kise kahate hain [ कारक की पहचान भेद और उदहारण ]

वाक्य के भेद,अंग, अवयव और उदहारण [ vakya ke bhed ]

 पीडीऍफ़ नोट्स डाउनलोड करे 

Leave a Comment